फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री होने के बावजूद घुमारवीं अस्पताल में चिकित्सकों के पद खाली : देशराज

Sun, 09 Feb 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान मोर्चा के अध्यक्ष देशराज बोले, अधिशासी अभियंताओं के पद भी खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर) भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार में विकास के सारे कार्य बंद पड़े हुए हैं। जिले से कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद घुमारवीं में नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी चल रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में 14 पद चिकित्सकों के स्वीकृत हैं, लेकिन मौजूदा समय केवल 8 ही चिकित्सक कार्यरत हैं। चिकित्सकों के पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ का पद पिछले दो साल से रिक्त चल रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर या फिर निजी अस्पतालों में अपना उपचार करवाना पड़ रहा है। इससे न केवल उनके समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। देश राज शर्मा ने कहा है कि यही हाल लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग का है। दोनों विभागों में अधिशासी अभियंताओं के पद पिछले छह महीने से रिक्त पड़े हैं। यहां का अतिरिक्त भार झंडूता के अधिशासी अभियंताओं को सौंपा गया है। जिस कारण लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों से जुड़े इन विभागों में इतना लंबा अरसा बीत जाने के बावजूद मंत्री यहां पर स्थायी अधिशासी अभियंताओं की नियुक्ति नहीं करवा पाए हैं। उन्होंने कहा है कि जब कैबिनेट मंत्री का गृह विधानसभा का यह हाल है तो अन्य विधानसभाओं की हालत का अंदाजा सहजता से लगाया जा सकता है। उन्होंने मांग की है कि नागरिक अस्पताल और लोक निर्माण विभाग , जल शक्ति विभाग में लोकहित में तुरंत नियुक्तियां की जाएं। अन्यथा किसान मोर्चा को सड़कों पर उतरकर विरोध करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें