फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर एक्वा फेस्ट–2025 की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

Wed, 29 Oct 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में  एक्वा फेस्ट–2025 की तैयारियों को लेकर लुहणू मैदान पहुंचे उपायुक्त बिलासपुर व अन्य
विज्ञापन
आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

शहर के प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन पर होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में होने वाले बिलासपुर एक्वा फेस्ट–2025 की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त राहुल कुमार ने लुहणू स्थित गोबिंद सागर झील में प्रस्तावित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त राजकुमार, पर्यटन विभाग के अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं । फेस्ट 21 से 23 नवंबर तक होगा। , ताकि यह उत्सव प्रदेश स्तर पर आकर्षण का केंद्र बन सके। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जिले को एडवेंचर, इको और एक्वा टूरिज्म के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगा। बताया कि आयोजन स्थल पर आवश्यक उपकरणों और सुविधाओं की व्यवस्था के लिए जल्द निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। साथ ही, गोबिंद सागर झील और शहर के प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग उत्सव का हिस्सा बन सकें। उपायुक्त ने कहा कि यह फेस्ट न केवल स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन का माध्यम बनेगा, बल्कि पर्यटन एवं रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें