बोले, राष्ट्रीय टी-20 खिताब जीतकर जिले, प्रदेश का नाम किया रोशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम को को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन जिला कल्याण विभाग द्वारा बचत भवन, बिलासपुर में किया गया।
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि इस टीम ने राष्ट्रीय टी-20 खिताब जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि विशेष रूप से बिलासपुर जिले के लिए गर्व का विषय है। 15 सदस्यीय टीम में 7 खिलाड़ी बिलासपुर से थीं, और टीम की कप्तान रचना कुमारी भी बिलासपुर से हैं। झारखंड के रामगढ़ में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली को 9 रन से हराया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए और विपक्षी टीम को 74 रनों पर रोक दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रैक्टिस सुविधाएं देने का आश्वासन दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने इस अवसर पर जिला प्रशासन और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।