फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उठाऊ पेयजल योजना का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

Wed, 10 Dec 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में परगना अमरपुर की पेयजल योजना के निरीक्षण पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री को जानकारी देते व
विज्ञापन
घुमारवीं की 21 पंचायतों को मिलेगा स्थायी लाभ
विज्ञापन

आरसीसी ओपन फ्रेम, एप्रोच संरचना का 90 फीसदी काम पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ऊना से मंडी जाते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के परगना अजमेरपुर में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही हर घर नल से जल-उठाऊ पेयजल योजना का निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता बिलासपुर राहुल दुबे ने उन्हें परियोजना के तकनीकी और वित्तीय पक्षों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 53 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही यह महत्वपूर्ण योजना घुमारवीं क्षेत्र की 21 पंचायतों के करीब 55 हजार लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि इस बड़ी स्कीम के तहत 18 पुरानी पेयजल योजनाओं को जोड़ा जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा। बताया कि परियोजना का अधिकांश काम पूरा हो चुका है और शेष कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि योजना को जल्द ही जनता को समर्पित किया जा सके। इस परियोजना पर अब तक 43.79 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। मुख्य भंडारण टैंक, सेक्टर स्टोरेज टैंक, इनटेक संरचना, बूस्टर स्टेज, राइजिंग मेन और ग्रेविटी मेन जैसी संरचनाओं का निर्माण तेज गति से चल रहा है। नागरिक निर्माण कार्यों के तहत आरसीसी ओपन फ्रेम और एप्रोच संरचनाओं का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि हर परिवार को सुरक्षित और नियमित पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता पूर्वक पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को समय पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें