फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 0–5 वर्ष के 26 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

Wed, 10 Dec 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी। स्रोत:
विज्ञापन
मासिक समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर
विज्ञापन

21 दिसंबर को जिले में 266 बूथों, एक ट्रांजिट बूथ पर चलेगा पल्स पोलियो अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा की अध्यक्षता में सीएमओ सभागार में हुई।
डॉ. शर्मा ने बताया कि 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 266 बूथों और एक ट्रांजिट बूथ पर 0 से 5 वर्ष तक के कुल 26,234 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि जिले में 97 प्रतिशत से अधिक प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में हो रहे हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का सकारात्मक संकेत है। इससे शिशु मृत्यु दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि उप-केंद्र स्तर पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूलों में आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने, इसकी अपडेट रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए। बैठक के अंत में स्वास्थ्य अधिकारियों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी माह की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। संचालन कार्यकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनंत चौहान ने किया। बैठक में जिले के चारों स्वास्थ्य खंडों के प्रमुखों के साथ चिकित्सा अधिकारी, हेल्थ एजुकेटर, हेल्थ सुपरवाइजर, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, हेल्थ ब्लॉक अकाउंटेंट सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें