फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: जिले के 5,000 किसान सम्मान निधि योजना की किस्तों से वंचित

Thu, 16 Feb 2023 06:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने के बावजूद नहीं मिल रही सही जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्तों से वंचित लगभग 5,000 किसान दर-दर भटक रहे हैं। उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं हो पा रही है कि आखिर उनकी सम्मान निधि किस कारण से रोकी गई है और कब मिलेगी।
जिले में करीब 50,000 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 5,000 किसानों की दो से तीन किस्त नहीं आई है। इन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी भी करा दी थी, इसके बाद भी उन्हें किस्त नहीं मिली। जब किसान विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पहुंच रहे हैं तो यहां भी उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि सभी दस्तावेज सही होने के बाद भी उनकी सम्मान निधि क्यों रोकी गई। इसके लिए वे दर-दर चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रतिराम शर्मा, मुंशीराम ठाकुर, विजय कुमार, संजीव ठाकुर, रामपाल ठाकुर आदि ने बताया कि ई-केवाईसी भी करा दी है। वह टैक्स के दायरे में भी नहीं आते है और किसान सम्मान निधि के लिए आवश्यक मापदंडों को पूरा करते है, लेकिन इसके बावजूद उनकी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं आई है। इसके लिए वह लोक मित्र केंद्र, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और बिलासपुर तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर है। बता देें कि वह किसान जिनके पास 10 बिस्वा से ज्यादा जमीन, आयकर दाता न हो, पेंशन 10,000 रुपये से ज्यादा न हो और घर से कोई भी सरकारी नौकरी में न हो, इस निधि को पाने के पात्र है। किसानों ने राजस्व विभाग से मांग की है की जिन किसानों की किसान सम्मान निधि नहीं पड़ी है, उन पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि दिलाई जाए। इस बारे में एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया की जिन किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिली है, वे इस बारे में अपने क्षेत्र से संबंधित पटवारी से पता करें, उन्हें जिला मुख्यालय या खंड विकास कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें