फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दंत चिकित्सकों ने सीएम के समक्ष रखी समस्याएं और मांगें

Wed, 17 Dec 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, दंत चिकित्सकों के पद अत्यंत सीमित, चिकित्सक बेरोजगार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश डेंटल हेल्थ सर्विसेज एवं वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. केशव चंद गर्ग के नेतृत्व में घुमारवीं क्षेत्र के निजी दंत चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री से घुमारवीं में मुलाकात की। दंत चिकित्सकों ने प्रमुख समस्याओं और मांगें सीएम के समक्ष उठाई।
विज्ञापन

डॉ. केशव चंद गर्ग ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में बीडीएस एवं एमडीएस योग्य दंत चिकित्सक बेरोजगार हैं, जबकि सरकारी दंत चिकित्सक पदों की संख्या अत्यंत सीमित है। उन्होंने मांग की कि नियमित सरकारी दंत चिकित्सा अधिकारी पदों का सृजन बैच-वाइज आधार पर किया जाए और भर्ती प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ सरकारी दंत चिकित्सा अधिकारी सेवा नियमों के विपरीत निजी प्रैक्टिस में संलिप्त हैं, जिससे निजी दंत चिकित्सकों के साथ अनुचित प्रतिस्पर्धा उत्पन्न हो रही है। सोसायटी ने इस विषय पर सख्त नीति और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर डॉ. अक्षय, डॉ. बैनिस्टर, डॉ. शिवम, डॉ. रक्षित, डॉ. कृतिका, डॉ. वंदना और डॉ. नीरजा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें