फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खोले जाएं अलग पर्ची काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों ने की शहर से मीट मार्केट स्थानांतरित करने की मांग
विज्ञापन

बैठक में आपदा में जान गंवाने वालों के लिए रखा दो मिनट का मौन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं की बैठक बुधवार को प्रधान रूपलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत प्रदेश में प्राकृतिक आपदा में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में दो मिनट के मौन रखा गया। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं। बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों ने गांधी चौक से दकड़ी चौक तक एक सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की मांग की। नगर परिषद घुमारवीं के सभी वार्डों में आवश्यक स्थानों पर फुटपाथ निर्माण करवाने का आग्रह किया, ताकि पैदल चलने वाले राहगीरों को सुरक्षित मार्ग मिल सके। शहर के बीचोबीच स्थित मीट मार्केट को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग उठाई। वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि शहर की आबादी और विकास के साथ वर्तमान में यह बाजार प्रदूषण और अस्वच्छता का केंद्र बन गया है। इससे आसपास स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बैठक में युवा वर्ग में तेजी से बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरुकता फैलाने और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी। अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग पंक्ति और पर्ची काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया, ताकि उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें। इसके साथ ही पट्टा गांव के एनएसी क्षेत्र में सड़क किनारे सफेदे के पेड़ के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन से इसे हटाने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई। सरकार से मांग की गई कि वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों को उनके वित्तीय लाभ समय पर दिए जाएं। इस मौके पर महासचिव देवराज चंदेल, मुख्य संरक्षक बीडी शर्मा, मुख्य सलाहकार हरि सिंह ठाकुर, रामलाल शर्मा, नरसिंह दास, कृष्ण राम शमा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें