फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर-नम्होल रूट को सिकरोहा तक चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर-नम्होल-बिलासपुर बस रूट पर क्षमता से अधिक सवारियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र श्री नयनादेवी जी के तहत बिलासपुर-राजघाटी बस रूट को लाेगों ने सिकरोहा तक चलाने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि यदि इस बस रूट को सिकरोहा तक नहीं किया जाता तो अतिरिक्त बस चलाई जाए।
पंचायत प्रधान भूप सिंह, बालक राम शर्मा, कर्मचंद, हरि लाल, रिखीराम, रजनीश शर्मा, बृजलाल, कमलदेव कहा कि चांदपुर से सुबह के समय चांदपुर-नम्होल-बिलासपुर रूट पर एक ही बस चलती है। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी, नौकरी-पेशा, बुजुर्ग और मरीज जाते हैं। यह बस सिकरोहा के पास ही भर जाती है। इसके आगे के स्टेशनों से लोगों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क पर सिल्हा गांव के आगे तीखे मोड़ और तंग सड़क है। कई बार ज्यादा सवारियां होने के कारण चढ़ाई में दुर्घटना का खतरा रहता है। लोगों के पास इस बस में सफर करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर-नम्होल रूट पर चलने वाली बस जो शाम के समय राजघाटी के पास खड़ी होती है, यदि उसे सिकरोहा तक किया जाए तो कुछ हद तक समस्या का समाधान हो सकता है।
इस बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने कहा कि मामला ध्यान में है। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें