फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दिव्यांगों के परिवारों को बिना शर्त बीपीएल सूची में शामिल करने की मांग

विज्ञापन
दिव्यांग कल्याण संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत: संघ
विज्ञापन
घुमारवीं में दिव्यांग कल्याण संघ की बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन समेत कई मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

दिव्यांग आयुक्त की नियुक्ति और राज्य सलाहकार बोर्ड के गठन की उठाई मांग


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिव्यांग कल्याण संघ की बैठक वरिष्ठ उपप्रधान अश्विनी कुमार चंदेल की अध्यक्षता में दिव्यांग भवन घुमारवीं में हुई। बैठक में दिव्यांगजनों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ ने जिस परिवार में दिव्यांग सदस्य है, उस परिवार को बिना किसी शर्त बीपीएल सूची में शामिल करने की मांग उठाई।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सभी दिव्यांगजनों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर समान रूप से 3000 रुपये प्रतिमाह की जानी चाहिए। इसके साथ ही स्वतंत्र दिव्यांग आयुक्त की नियुक्ति और दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड का गठन करने की मांग की गई। संघ ने कहा कि सलाहकार बोर्ड में प्रत्येक जिले से दिव्यांगजनों को प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए, ताकि उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 को प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग भी उठाई गई। संघ ने सभी दिव्यांगजनों को आयुष्मान कार्ड योजना में शामिल करने और उनके लिए अधिक से अधिक स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की मांग की।
दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित बैकलॉग और पदोन्नति कोटे के पदों को प्रथम से चतुर्थ श्रेणी तक जल्द भरने की मांग की गई। इसके अलावा जिले में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित दुकानों के आवंटन की सूचना जिलाधीश की ओर से जल्द जारी करने का आग्रह किया गया।
बैठक में विधायक झंडूता जीतराम कटवाल की ओर से संगठन को फर्नीचर खरीदने के लिए 50 हजार रुपये उपलब्ध करवाने पर उनका आभार जताया गया। संघ ने दिव्यांगजनों की मांगों को समय-समय पर सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए पत्रकारों का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन

बैठक में महासचिव रचना कुमारी, ब्रह्मदास भाटिया, बृजलाल राणा, रणजीत सिंह, हेमराज, रामलाल, रंजना ठाकुर, राकेश कुमार, विद्यासागर भारद्वाज समेत अन्य दिव्यांगजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें