फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 27,996 बुजुर्गों का टीकाकरण

विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के 27,996 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। वहीं 45 से 59 वर्ष के 4480 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। कोरोना की वैक्सीन सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क लगाई जा रही है। निजी अस्पतालों में 250 रुपये में वैक्सीन लगवाई जा सकती है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि नजदीकी सरकारी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीका लगवा सकते हैं। आरोग्य सेतु या कोविन ऐप के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण का दिन चुनकर नाम दर्ज करवा सकते हैं। इच्छानुसार टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र और दिन का चयन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सीमित संख्या में स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण के दिन ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी होगी। इसका लाभ भी उठा सकते हैं। ये टीके चरणबद्ध तरीके से सभी को लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें