फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर-कोल्हवाणी रूट पर नई बसें चलाने की मांग

विज्ञापन
बिलासपुर कोल्हवाणी बस रूट के लिए परिवहन निगम के अधिकारी को ज्ञापन सौंपते पंचायत प्रधान अभिषेक ठ
विज्ञापन
धार-टटोह पंचायत ने एचआरटीसी को सौंपा ज्ञापन, पुरानी और जर्जर बसें बदलने की उठाई मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर-कोल्हवाणी रूट पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए नई और बेहतर बसें चलाने की मांग उठी है। ग्राम पंचायत धार-टटोह प्रधान अभिषेक ठाकुर ने इस मामले को लेकर हिमाचल सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा है। पंचायत प्रधान ने रूट पर चल रही पुरानी और जर्जर बसों को बदलने की मांग की है।
पंचायत प्रधान ने ज्ञापन में कहा कि बिलासपुर-कोल्हवाणी मार्ग पहाड़ी क्षेत्र का संवेदनशील रूट है। इस मार्ग पर कई स्थानों पर अधिक चढ़ाई-उतराई और तीखे मोड़ हैं। ऐसे में इस रूट पर सुरक्षित और अच्छी हालत वाली बसों का संचालन बेहद जरूरी है।।उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस रूट पर चल रही कई बसें पुरानी हो चुकी हैं, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। बसों में तकनीकी खराबी आने की स्थिति में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। साथ ही पहाड़ी मार्ग होने के कारण किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है। पंचायत प्रधान ने बताया कि इस रूट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी सफर करते हैं। लोगों की आवाजाही के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि बिलासपुर-कोल्हवाणी रूट पर बीएस-4 या इससे ऊपर मानकों वाली नई और बेहतर स्थिति की बसें लगाई जाएं। साथ ही वर्तमान में संचालित पुरानी बसों की तकनीकी जांच करवाकर जरूरत के अनुसार उन्हें बदला जाए। पंचायत ने उम्मीद जताई है कि एचआरटीसी प्रबंधन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द उचित कदम उठाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें