फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों से ग्रामीणों को बताई सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
ग्राम पंचायत पनोह में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण व कलाकार। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
पनोह और कोठी पंचायत में विशेष जागरूकता अभियान, नशामुक्ति का भी दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सोमवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पनोह और ग्राम पंचायत कोठी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित पंचायत प्रधानों ने की।
विभाग से अनुमोदित सांस्कृतिक दल नटराज संस्कृति कला मंच, घुमारवीं के कलाकारों ने लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, गृह अनुदान, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण तथा अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल और मनोरंजक ढंग से ग्रामीणों तक पहुंचाई। कलाकारों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम की योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के 18 से 55 वर्ष आयु के ऐसे पात्र व्यक्ति, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है, उन्हें स्वरोजगार के लिए 50 हजार रुपये से 1.40 लाख रुपये तक का ऋण 6.50 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है। वहीं 50 लाख रुपये तक का ऋण आठ प्रतिशत ब्याज दर पर प्रदान करने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नशामुक्ति का संदेश भी दिया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज और परिवार पर इसके पड़ने वाले नकारात्मक असर की जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया। दोनों पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में करीब 60 से 70 ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर पनोह पंचायत प्रधान विमला देवी, उपप्रधान सुभाष ठाकुर, कोठी पंचायत प्रधान मोनिका देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें