फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बस रूट को डोहगा वाया ठठल जंगल, चौंता जड्डू से चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। कोटधार क्षेत्र के जड्डू और कोसरियां पंचायत के लोगों ने शाहतलाई से गाह घोड़ी रूट की सरकारी बस को शाहतलाई से डोहगा वाया ठठल जंगल होते हुए चौंता जड्डू से चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में बस सेवा न होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बस ठठल जंगल से होकर चलाई जाए तो करीब दो सौ परिवारों को सुविधा होगी। सुबह और शाम को इसी इलाके से होकर बस चले तो स्कूली बच्चों, अस्पताल जाने वाले मरीजों सहित सरकारी व गैर सरकारी विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी लाभ होगा। स्थानीय लोगों रविंद्र कुमार, रोशन लाल चौधरी, श्रीराम, रणजीत सिंह, रामआसरा, कमलेश कुमारी, कृष्ण चंद, लेखराम, मोहर सिंह, राकेश कुमार, रामपाल, रत्न चंद, सुनीता कुमारी, तारा देवी आदि ने परिवहन विभाग से बस सेवा को बाया ठठल जंगल होते हुए चौंता जड्डू से चलाने की मांग की है। उधर, बस अड्डा प्रभारी बिलासपुर राकेश परमार ने बताया कि लोगों की समस्या को दूर करने के प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें