फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News : युवा कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा खून से लिखा खत, जानें क्या रही वजह

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे युकां कार्यकर्ता। अस्पताल में चिकित्सक? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन बुधवार को 10वें दिन भी जारी रही। बुधवार को युवा कांग्रेस नेताओं ने लहू से खत लिखकर राज्यपाल को भेजा और पदों को भरने के संबंध में सरकार को निर्देश देने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा और एनएसयूआई नेता विक्रांत ठाकुर अनशन पर बैठे। युकां के जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। राज्यपाल से मांग की है कि प्रदेश सरकार को आदेश जारी करें कि जल्द से जल्द क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए।
उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग को चेताया है कि यदि जल्द नियुक्तियां नहीं की गईं तो आंदोलन और उग्र होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग की होगी। इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस महासचिव पंकज ठाकुर, महासचिव कमल किशोर, शहरी अध्यक्ष वसीम मूसा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें