फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नम्होल स्कूल को सीबीएसई बनाने पर मंथन, लाइब्रेरी को भी किया जाएगा बेहतर

विज्ञापन
नम्होल स्कूल में आयोजित एसएमसी की बैठक के दौरान कमरे का निरीक्षण करते स्टाफ सदस्य। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
एसएमसी की बैठक में स्कूल भवन, आधारभूत ढांचे और सुविधाओं की समीक्षा
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए नई किताबें व अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्होल में एसएमसी की बैठक आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद बट्टू सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विद्यालय को सीबीएसई स्तर के अनुरूप विकसित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। एसएमसी सदस्यों ने स्कूल भवन की संरचना, आधारभूत ढांचे और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। विद्यालय की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुसार आवश्यक सुविधाओं को विकसित करने के लिए भी सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

लाइब्रेरी को बेहतर बनाने का मुद्दा बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने और उनके ज्ञान का विस्तार करने के लिए लाइब्रेरी में नई पुस्तकें, अध्ययन सामग्री और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। लाइब्रेरी को विद्यार्थियों के लिए अधिक उपयोगी और सुविधाजनक बनाने पर भी जोर दिया गया।
एसएमसी सदस्यों ने स्कूल परिसर में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने और विद्यालय के समग्र विकास के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और समिति के सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रकाश चंद बट्टू ने विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सदस्यों के साथ विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी के सहयोग से मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में एसएमसी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें