फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रामलाल ठाकुर चौथी बार बने बाबा कल्याण दास ट्रस्ट के चेयरमैन

विज्ञापन
बाबा कल्याण दास ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी। स्रोत: ट्रस्ट
विज्ञापन
जगत चंद रतन महासचिव और विजय लाल कोषाध्यक्ष नियुक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हनुमान टीला स्थित काला बाबा जी की कुटिया में रविवार को बाबा कल्याण दास ट्रस्ट की बैठक हुई। इसमें पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर को सर्वसम्मति से चौथी बार ट्रस्ट का चेयरमैन चुना गया। अधिवक्ता जगत चंद रतन को महासचिव और विजय लाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों का कार्यकाल पांच वर्ष निर्धारित करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। रामलाल ठाकुर ने बताया कि पिछले कार्यकाल में ट्रस्ट की संपत्तियों से जुड़े विवादों का कानूनी प्रक्रिया से समाधान करवाकर संपत्तियां ट्रस्ट के नाम हस्तांतरित करवाई गईं। कुटिया में कई विकास कार्य भी करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हनुमान टीला में भगवान हनुमान की 31 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण चल रहा है। श्रद्धालुओं की पेयजल सुविधा के लिए ट्यूबवेल और करीब 35 हजार लीटर क्षमता के पानी के टैंक से जुड़े कार्य भी प्रगति पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें