फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुन्हाणी पंचायत में विकास कार्यों पर मंथन, 249 ग्रामीणों ने दर्ज कराई उपस्थिति

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सुन्हाणी में आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
स्वच्छता कर और विकास कार्यों की कार्ययोजना पर हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत सुन्हाणी में पंचायत प्रधान महेंद्र राणा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 249 ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में पंचायत सचिव राजेंद्र शर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से पात्रता के अनुसार इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता कर अधिरोपित करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया और आवश्यक निर्णय लिए गए। इसके अलावा बीबीजी रामजी योजना के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की कार्ययोजना पर भी मंथन किया गया। बैठक में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, सामुदायिक सुविधाओं और अन्य आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव भी रखे। पंचायत प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा और पंचायत के समग्र विकास के लिए सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य रीना, उपप्रधान संजू महाजन, पंचायत के वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें