फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुख्यमंत्री से मिलेगा भाखड़ा विस्थापित समिति का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याएं सुलझाने का आश्वासन देने के लिए उपायुक्त का जताया आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति की बैठक बिलासपुर में हुई। इसमें उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के साथ हुई बैठक के बारे में चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि समिति का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही शिमला में मुख्यमंत्री से मिलेगा।
बैठक अध्यक्षता कर रहे समिति के महासचिव जयकुमार ने बताया कि विस्थापितों को उनकी कई समस्याओं को सुलझाने का उपायुक्त ने आश्वासन दिया, जिस पर समिति ने उनका आभार जताया। उन्होंने बताया कि बैठक में उपायुक्त ने एक घंटे तक उनकी सभी समस्याओं को सुना और सकारात्मक और सहयोगात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्र सुलझाने का आश्वासन दिया है। इससे अब विस्थापितों को आस बंधी है कि उनकी 60 साल से अधिक समय से चली समस्याओं का हल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयकुमार ने बताया की उपायुक्त ने कहा है कि जिन समस्याओं का सुलझाव उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है उन्हें मनवाने की सरकार से सिफारिश की जाएगी। बैठक में मनमोहन भंडारी, जेके नड्डा, नंद लाल राही, रामपाल डोगरा, निर्मल गर्ग, शान अली, रसीद अहम, प्रदीप चौहान और प्रकाश चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें