फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में देरी नहीं होगी बर्दाश्त, समय पर पूरे हों काम : धर्माणी

Sat, 01 Mar 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में उप-मंडल स्तरीय विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री राज
विज्ञापन
- बैठक में राजस्व विभाग को दिए लंबित मामलों के निपटारे के निर्देश
विज्ञापन

-अवैध खनन रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए खनन और वन विभाग
- दधोल में चिलिंग प्लांट के साथ सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया भी होगी तेज

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विकास खंड कार्यालय में उप-मंडल स्तरीय विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजस्व, खनन, जल शक्ति, लोक निर्माण, परिवहन, वन, खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, कृषि, बागवानी, पंचायत, नगर परिषद, पुलिस और आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रोजेक्ट तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। बैठक में राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से लंबित मामलों की स्थिति जानी और इनके जल्द निपटारे के निर्देश दिए। तहसीलदार घुमारवीं ने बताया कि पार्टीशन के 159 मामलों में से चार, निशानदेही के 396 मामलों में से आठ और इंतकाल के 159 मामलों में से 120 का निपटारा किया जा चुका है। वहीं, नायब तहसीलदार भराड़ी ने बताया कि इंतकाल के 122 मामलों में से 79, तकसीम के 191 मामलों में से पांच और निशानदेही के 246 मामलों में से 15 मामलों का निपटारा किया गया है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि राजस्व मामलों का त्वरित निपटारा जरूरी है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। मंत्री ने खनन विभाग को अवैध खनन रोकने और खनन से संबंधित विस्तृत डाटा तैयार करने के निर्देश दिए। वन विभाग को एफआरए से जुड़े मामलों का समाधान करने और दधोल में चिलिंग प्लांट के साथ सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया।
बैठक में जल शक्ति विभाग को पेयजल योजनाओं की प्रगति तेज करने और घुमारवीं में सीवरेज योजना की समीक्षा के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को एफडीआर तकनीक से सड़क निर्माण कार्यों को गति देने के आदेश दिए गए। एचआरटीसी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि त्यून खास–मैहरन–नैन मार्ग पर जल्द बस सेवा शुरू की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा एक नया राशन डिपो और दो सब-डिपो खोलने की योजना तैयार की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को सस्ते राशन की सुविधा उनके घर के पास ही मिल सके। मंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सरकारी कॉलेजों में बीबीए विद्यार्थियों को कोऑपरेटिव सोसाइटी की भूमिका पर जागरूक किया जाए, ताकि वे भविष्य में स्वरोजगार और सहकारी संस्थानों से जुड़ सकें।

इनसेट
भिंडी और मौसमी के क्लस्टर होंगे विकसित
कृषि विभाग को भिंडी क्लस्टर विकसित करने और स्थानीय भिंडी बीजों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। बागवानी विभाग को मौसमी के क्लस्टरों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
इनसेट
कूड़ा निपटान के लिए क्लस्टर प्रणाली लागू होगी
पंचायत विभाग को कूड़ा निपटान के लिए क्लस्टर प्रणाली लागू करने और स्वच्छता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि नगर परिषद घुमारवीं को इस कार्य में विशेष सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा
पुलिस विभाग को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें। स्थानीय लोग किसी भी पुलिस सहायता के लिए भराड़ी पुलिस स्टेशन में 7650950413 और 7650950414 नंबर पर घुमारवीं पुलिस स्टेशन में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें