फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छात्राओं को सरकारी वित्तीय योजनाओं की दी जानकारी

Sat, 01 Mar 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षा अकादमी स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। परवाणू अर्बन कोऑपरेटिव बैंक घुमारवीं ने शिक्षा अकादमी पब्लिक स्कूल घुमारवीं में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को वित्तीय योजनाओं व बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। शाखा प्रबंधक शशि बाला ने शिक्षकों और छात्राओं को बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल लेन-देन, बचत खातों, ऋण योजनाओं और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए सही वित्तीय निर्णय लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारी संदीप शर्मा और कैशियर अंकुश शर्मा ने भी भाग लिया। उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित लेन-देन और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपायों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्राओं ने बैंक स्टाफ का धन्यवाद किया और कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम वित्तीय जागरुकता बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें