फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र के ग्राम पंचायत छत में वीरवार को बाइक के फिसलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार धीनवा पुल स्थित छत पंचायत के समीप पहुंचा तो बाइक फिसल गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग भी मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को गंभीर हालत में बरठीं अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। जहां गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान प्यार सिंह पुत्र इंद्र सिंह (52) गांव संडयार डाक घर छत तहसील और थाना घुमारवीं जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई हैं।
डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। बताया की पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें