फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में स्कूटर सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)।क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 103 के डंगार चौक के पास सड़क हादसे में एक स्कूटर सवार की मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति घायल है। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने भराड़ी थाना में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एनएच 103 पर बोलेरो गाड़ी व स्कूटर की जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमें स्कूटर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि शाम के समय डंगार में हमीरपुर की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी व घुमारवीं की तरफ से आ रहे स्कूटर की टक्कर हो गयी। स्कूटर पर दो लोग सवार थे। मृतक व्यक्ति की पहचान मदन लाल पुत्र पृथि चंद गांव जरल डाकघर उखली जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान नंद लाल पुत्र श्रवण सिंह गांव बाड़ी छजोली जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें