फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 से सटे गांव नाल के जंगल में एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मौत का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद एएसपी अमित शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। शिमला की फोरेंसिक टीम भी वीरवार देर रात घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर ले गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को थाना स्वारघाट को सूचना मिली कि गांव नाल के जंगल में किसी महिला का शव पेड़ से लटक हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला की पहचान मीना देवी (33) पत्नी महेंद्र सिंह ग्राम पंचायत जुखाली गांव कोहला डाकघर गलोट तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई। महिला की पांच बेटियां हैं। बृज लाल निवासी नंड ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी 2008 में महेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही महेंद्र सिंह बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। मारपीट भी करता था। इसी से तंग आकर बेटी ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुई है। थाना प्रभारी स्वारघाट हरपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पति महेंद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें