घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत लुहारवीं के गांव रच्छेड़ा के जंगल में एक युवक का शव मिला है। युवक गांव रच्छेड़ा का ही रहने वाला है। युवक 22 मार्च से लापता था। गुमशुदगी की रिपोर्ट घुमारवीं थाना में दर्ज करवाई गई थी।
मिली जानकारी अनुसार युवक की पहचान पवन कुमार (34) पुत्र रामलाल गांव रच्छेड़ा डाकघर लुहारवीं तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। युवक के परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाने के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है। कहा कि युवक का शव रच्छेड़ा गांव के साथ लगते जंगल में मिला है।