बिलासपुर। बिलासपुर से करीब दस किलोमीटर दूर घागस के समीप सदर थाना पुलिस ने शव बरामद किया है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी पुलिस थानों में इसकी सूचना भेज दी गई है।
पुलिस को मंगलवार सुबह शव के बारे में सूचना मिली। सदर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि शव किसी पुरुष का है। उम्र करीब 50 से 55 वर्ष के बीच है। मृतक ने नीली पैंट व संतरी रंग की कमीज, काले मोजे पहन रखे हैं। माथे पर तिल है। उन्होंने बताया कि सभी थानों को सूचना भेज दी गई है।