बलासपुर। सदर थाना के तहत मंडी-भराड़ी में निर्माणाधीन फोरलेन किनारे प्रवासी व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस को सूचना मिली कि मंडी-भराड़ी में निर्माणाधीन फोरलेन किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान राम विलास साहनी निवासी जिला वेगुसरायं बिहार के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने पुष्टि की है।