फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। कोट कहलूर थाना के तहत भाखड़ा गांव में गोबिंद सागर झील में व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह भाखड़ी गांव के पास गोबिंद सागर झील के घाट पर लोगों ने शव को तैरते देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। मृतक 35 साल की आयु के आसपास का लग रहा है। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव काफी दिन पुराना लग रहा है। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें