बिलासपुर के धार टटोह शाखा में आयोजित एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर में उपस्थित बच्चे,अभिभाव
राज्य सहकारी बैंक ने धार टटोह में लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र बिलासपुर ने एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का धार टटोह शाखा में आयोजन किया। बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने उपस्थित लोगों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी।
सुनील शर्मा ने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक को देश का सबसे बड़ा तीसरा सहकारी बैंक का पुरस्कार मिला है जोकि प्रदेश व बैंक के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने लोगों को महिला सशक्त योजना और सपनों का संचय योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की। बताया कि महिला सशक्त योजना के तहत महिलाएं बैंक से सस्ती दर पर बिना किसी गारंटी के ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को 3 प्रकार से ऋण दिया जाता है। महिलाओं को 21 हजार ब बिना किसी गारंटी के दिए जाते हैं। इसे 15 महीनों में वापस करने पर संबंधित महिला को 51 हजार और 1 लाख एक हजार का ऋण दिया जाता है। जिला वित्तीय साक्षरता समन्वयक धीरज गुप्ता ने बैंक की जानकारियां साझा कीं।