फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झबोला में डीएवी स्कूल शुरू, क्षेत्र के बच्चों को घर द्वार मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहली से सातवीं तक की कक्षाएं 1 अप्रैल से होंगी शुरू
विज्ञापन

-30 मार्च तक चलेगी कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत झबोला में डीएवी स्कूल शुरू हो गया है। यह स्कूल शाहतलाई से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आगामी 1 अप्रैल से पहली से सातवीं तक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी, जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है और यह 30 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

इस स्कूल के खुलने से शाहतलाई, झबोला, दसलेहड़ा, झमराड़ियां, निघ्यार, घराण, कोसरियां, बड़गांव और कोटधार क्षेत्र के छात्रों को लाभ मिलेगा। पहले यहां के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें घर के पास ही बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी। डीएवी बिलासपुर की प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन ने बताया कि स्कूल में सीमित सीटें उपलब्ध हैं, हर सेक्शन में 30 विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही ट्रांसपोर्ट सुविधा भी घर-द्वार तक दी जाएगी। बताया कि जिन बच्चों के माता-पिता अशिक्षित हैं और घर पर पढ़ाई में सहायता नहीं कर सकते, उनके लिए स्कूल में विशेष रूप से होमवर्क करवाने की व्यवस्था की जाएगी। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने बच्चों का प्रवेश और रजिस्ट्रेशन करवाकर इस पहल को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें