फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबरेटा में बनेगा 150 मीटर लंबा बांध, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा भरपूर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। विस क्षेत्र झंडूता के 30 गांवों के लोगों को शीघ्र ही सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जलशक्ति विभाग ने सिंचाई परियोजना का प्रारूप तैयार किया है।
विज्ञापन

इसे केंद्रीय जल कमीशन को भेजा है। यदि वहां से इसे हरी झंडी मिलती है तो विभाग परियोजना की डीपीआर तैयार करेगा। सीर खड्ड पर बलघाड़ पंचायत के कबरेटा में करीब 150 मीटर लंबा और 15 मीटर ऊंचा बांध बनाया जाएगा। इससे खड्ड का जलस्तर करीब 5 मीटर बढ़ने की संभावना है। जलस्तर बढ़ने से 20 पेयजल और सिंचाई परियोजनाएं रिचार्ज होंगी। इसके अतिरिक्त प्रस्तावित बांध निर्माण स्थल के आसपास 30 गांवों की करीब 2078 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। गर्मियों के मौसम में होने वाली पेयजल समस्या से भी निजात मिलेगी। जलशक्ति विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता रतन देव ने बताया कि प्रोजेक्ट स्वीकृति के लिए सेंटर वाटर कमीशन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। योजना के तैयार होने के बाद संबंधित क्षेत्र की पेयजल योजनाएं रिचार्ज होंगी वहीं सिंचाई सुविधा भी मिलेगी। झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल ने बताया कि प्रोजेक्ट के बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें