फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में डाहड़ पाठशाला की दीवार गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- लाखों रुपये का नुकसान, किराए के मकान में चल रहा स्कूल
विज्ञापन

-विभाग ने तैयार की नुकसान की रिपोर्ट, शीघ्र कार्य होगा शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। शिक्षा खंड झंडूता की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डाहड़ में बीते दिनों हुई भारी बारिश से स्कूल की दीवार गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बच्चों की पढ़ाई पर कोई प्रभाव न पड़े इसके लिए फिलहाल स्कूल किराए के भवन में चल रहा है।
स्कूल का भवन असुरक्षित होने से स्कूल प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। अधिकारियों ने स्कूल की दीवार की भरपाई के लिए 10.92 लाख रुपये का एस्टीमेट बना कर दिया है। शीघ्र ही उपायुक्त कार्यालय से इसे स्वीकृत मिल जाएगी। दीवार गिरने से स्कूल का भवन भी जर्जर हो गया है। शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा ने स्कूल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पवन चंदेल ने कहा कि बच्चों को अपनी पढ़ाई करने में दिक्कत आ रही है। भवन क्षतिग्रस्त होने से बच्चों की सुरक्षा के लिए चिंता होने लगी है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्य शुरू करने की मांग की है। यदि शीघ्र दीवार नहीं लगती है तो भवन को और नुकसान हो सकता है। उपमंडलाधिकारी नागरिक झंडूता योग राज धीमान के अनुसार स्कूल की दीवार गिरने की जैसे ही जानकारी मिली है, वैसे ही संबंधित पटवारी और पंचायत सचिव को मौके पर भेजा गया। स्कूल की गिरी दीवार और भवन को हुए नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी सीएस धीमान ने बताया कि डाहड़ स्कूल की गिरी दीवार और भवन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए कनिष्ठ अभियंता ने 10.92 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। शीघ्र ही उपायुक्त कार्यालय से पैसों की स्वीकृति प्रदान होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें