फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बास्केटबाल में दधोल बना विजेता, औहर स्कूल उपविजेता

Wed, 08 Oct 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडबाल, कुश्ती, जूडो में मोरसिंघी स्कूल बना विजेता
विज्ञापन

कुराश, बॉक्सिंग, हॉकी में कन्या पाठशाला बिलासपुर अव्वल
जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की मेजर, माइनर गेम्स घुमारवीं स्कूल में हुई संपन्न
चार दिवसीय प्रतियोगिता में 10 जोन, 15 स्कूलों से 543 खिलाड़ियों ने लिया भाग
हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबाल सहित अन्य खेलों में किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में बुधवार को अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में 10 जोन, 15 स्कूलों से 543 खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबाल, जूड्डो, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो और कुश्ती में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में घुमारवीं तहसीलदार शिवानी भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कबड्डी में जुखाला जोन विजेता और बरठीं जोन उपविजेता रहा। बैडमिंटन में स्वारघाट जोन विजेता और झंडूता जोन उपविजेता रहा। बास्केटबाल में दधोल स्कूल विजेता और औहर स्कूल उपविजेता रहा। हैंडबाल में मोरसिंघी स्कूल विजेता और दधोल स्कूल उपविजेता रहा। योग में उच्च पाठशाला बलघाड़ विजेता और आरएसएन झंडूता उप विजेता रहा। शतरंज में नकराणा स्कूल विजेता और झंडूता स्कूल उपविजेता रहा। टेबल टेनिस में कलोल स्कूल विजेता और कन्या पाठशाला बिलासपुर उपविजेता रही। कुश्ती में मोरसिंघी स्कूल विजेता और बरठीं स्कूल उपविजेता रहा। जूडो में मोरसिंघी स्कूल विजेता और चांदपुर स्कूल उपविजेता रहा। कुराश में कन्या पाठशाला बिलासपुर विजेता और मोरसिंघी स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बॉक्सिंग में कन्या पाठशाला बिलासपुर विजेता और कोठी स्कूल उपविजेता रहा। ताइक्वांडो में एबीपीएस बागा विजेता और मोरसिंघी स्कूल उपविजेता रहा। वॉलीबाल में घुमारवीं जोन विजेता और स्वारघाट जोन उप विजेता रहा। खो-खो में घुमारवीं जोन विजेता और जुखाला जोन उप विजेता रहा। हॉकी में कन्या पाठशाला बिलासपुर विजेता और कंदरौर स्कूल उपविजेता रहा। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा, एडीपीईओ जगदेव मेहता, हिमाचल प्रदेश डीपी संघ के प्रधान सुरजीत परमार, डीपीई स्वतंत्र, ऑब्जर्वर विनय अत्री, संजीव कुमार, विकास पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें