बलासपुर में हरी झंडी दखाकर साइकिलिंग प्रतियोगिता की शुरुआत करते मुख्य अतिथि और अन्य।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। साइकिलिंग संघ बिलासपुर के तत्वावधान में रविवार को कुंगर हट्टी में जिला स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 93 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ. पंकज शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि पूजा पाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। समापन समारोह में जिला उपायुक्त ने शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि डॉ. पंकज शर्मा ने कहा कि साइकिलिंग जैसी साहसिक गतिविधियों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं इससे प्रतिभागियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। जिला साइकिलिंग संघ के महासचिव विशाल जगोता ने कहा कि बिलासपुर में पहली बार सबके प्रयासों से फिट इंडिया हिट इंडिया मुहिम के तहत जिला स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता चार आयु वर्गों में आयोजित की गई। मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यातिथि को जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष कमल महाजन ने शॉल, टोपी व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। अंडर-14 गौरवांश प्रथम, योगेश द्वितीय, दीपक तृतीय, अंडर-15 उत्कर्ष प्रथम, निखिल द्वितीय और कार्तिक तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-18 में कृष प्रथम, प्रयांशु द्वितीय व अभय तृतीय रहा। सीनियर वर्ग में जय कुमार प्रथम, विशाल द्वितीय और आर्यन तृतीय रहा।