फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के आने की आहट पाकर ग्रामीणों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों के गांवों में पहुंचने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शुक्रवार रात भी एक गांव में बदमाशों के आने की आहट पाकर ग्रामीणों ने फायरिंग की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश में रात में जंगल में कांबिंग की, मगर कोई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर के ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 12 बजे गांव के लोगों ने गांव के पास कुछ गाड़ियों के आने व गाड़ियों से लोगों के उतरने की आहट सुनीं तो कुछ ही देर में पूरे गांव में लोग जाग गए। गांव के तमाम लोग अपने घरों से बाहर निकलकर एकत्र होने लगे। ग्रामीणों ने बदमाशों को ललकारते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी। बकौल ग्रामीण, बदमाशों ने भी जंगल में भागते हुए फायरिंग की। फायरिंग होने से आसपास के गांवों में भी लोग जाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर रात में ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने भी बदमाशों को काफी खोजा। मगर कहीं उनका पता नहीं चल सका।
ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों ने दो दिन पूर्व ग्राम मुंडिया खुर्द के सैंजनी नदी किनारे एक फार्म हाउस पर धावा बोलने का प्रयास किया था। मगर ग्रामीणों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि आजकल क्षेत्र के तमाम किसान दिल्ली के किसान आंदोलन में भगा लेने के लिए गए हुए हैं। ऐसे में अधिकांश घरों में महिलाएं ही हैं। बदमाश किसानों के घरों को निशाना बना रहे हैं। वह लोग रातभर जागकर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं। जबकि, कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह यादव का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें