बिलासपुर। विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने राखियां बनाकर सेना के जवानों को भेजीं। यह राखियां कारगिल बॉर्डर, योल कैंट और लेह लद्दाख में तैनात जवानों को भेजी गईं।
परिधि गृह में यह कार्यक्रम प्रांत मातृ शक्ति संयोजिका विमला अंगिरस की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विशेष तौर पर अधिवक्ता तुषार डोगरा मौजूद रहे। तुषार डोगरा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है। इसी नारे को धरातल पर उतारते हुए विश्व हिंदू परिषद ने एक अभियान पूरे भारतवर्ष में शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस बार पूरे हिमाचल प्रदेश में माताओं, बहनों की ओर से बनाई गई राखियों से रक्षाबंधन मनाया जाएगा। डोगरा ने कहा कि चीन रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाता है, लेकिन राखियां भारत में बिक्री के लिए भेजता है। संगठन चीन के सामान का प्रयोग नहीं करेगा। लोगों और दुकानदारों से आग्रह किया जा रहा है कि चीन के सामान को न बेचा जाए।