फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र में सैंपल लेने गए स्वास्थ्य कर्मियों को विरोध कर बैरंग लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। पोलियो वैक्सीन की तरह अब कोरोना के सैंपल लेनेे का भी विरोध होने लगा है। मंगलवार को नगर के हॉटस्पॉट क्षेत्र में सैंपल लेने गए स्वास्थ्य कर्मियों को कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए बैरंग लौटा दिया। बाद में सीएचसी प्रभारी की कार्रवाई करने की चेतावनी के बाद कर्मियों ने 51 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

विरोध का स्वर मंगलवार को नगर के हॉटस्पॉट मोहल्ला लक्ष्मीनगर में गूंजा। इसी मोहल्ला निवासी एक राजस्व अधिकारी के बैंककर्मी पुत्र की पॉजिटिव रिपोर्ट 27 जुलाई को आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बैंक कर्मी के पूरे घर में हड़कंप मच गया था, वहीं मोहल्ले के लोग भी सकते में आ गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित कर्मी और परिजनों को जौहर कोविड सेंटर भेज दिया था। प्रशासन ने मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया था। पालिका प्रशासन ने बैंक कर्मी के आवास समेत पूरे हॉटस्पॉट क्षेत्र को सैनेटाइज किया था तथा व्यापक स्तर पर सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर के बाद उनके विभाग के कर्मियों की एक टीम बैंक कर्मी के संपर्क में आने वाले संदिग्ध लोगों के सैंपल लेने के लिए मोहल्ले में पहुंची तो कुछ लोगों ने सैंपल देने से मना कर दिया और सैंपल देने का विरोध करने लगे। टीम द्वारा लोगों को काफी समझाया गया, मगर लोग सैंपल देने को तैयार ही नहीं हुए। आखिरकार टीम बिना सैंपल लिए ही वापस लौट आई। टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी। उन्होंने तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को भी सैंपल देने का विरोध करने की बात बताई। उच्चाधिकारियों के आदेश पर उन्होंने ने विरोध करने वालों को कोरोना संक्रमण के प्रति समझाया तो लोग मानें। बाद में टीम ने हॉटस्पॉट क्षेत्र और अस्पताल में पहुंचे 51 लोगों के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें