फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी स्कूल बरमाणा में धूमधाम से मनाई लोहड़ी

विज्ञापन
डीएवी बरमाणा में लोहड़ी पर्व के पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में लोहड़ी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील गांगटा की अगुवाई में स्कूल परिसर में लोहड़ी पर्व का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बाकायदा प्रांगण के मध्य में अंगीठा लगाया गया था। प्रधानाचार्य सुनील गांगटा, वरिष्ठ प्राध्यापक किरण कुमार शर्मा और अशोक चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अंगीठे को प्रज्वलित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बच्चों ने पारंपरिक और स्वयं तैयार की गई लोहड़ियां सुनाई तथा खूब मस्ती की। प्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने सभी बच्चों, अभिभावकों व स्कूल स्टाफ सदस्यों को लोहड़ी पर्व की शुभ कामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी न सिर्फ उतरी भारत का परंपरागत त्योहार है, बल्कि पूरे देश में इस पर्व को बड़ी प्रसन्नता से मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस पर्व के बाद ऋतु परिवर्तन होता है, ठंड कम होना शुरू हो जाती है और दिन भी बढ़ने शुरू हो जाते हैं तथा बसंत का आगमन भी होता है। इस प्रकार के त्योहारों में जहां अंगीठा जलाने से सभी लोग साथ आग तापते हैं। वहीं ऐसे आयोजनों से रिश्तों की मजबूती के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण पैदा होता है।
विज्ञापन

वहीं दसवीं कक्षा की छात्रा ने भी लोहड़ी मनाने की परंपरा पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। छोटे बच्चों ने लोहड़ी गाकर सबका मनोरंजन किया। उन्होंने लोहड़ी की परंपरा का वहन करते हुए प्रधानाचार्य सुनील गांगटा से लोहड़ी मांगी। अन्य छात्राओं ने भी इस मौके पर सुंदर पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील गांगटा समेत सभी ने सामूहिक नृत्य से कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें