फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला पड़यालग में हनुमान जयंती पर किया गया हवन

विज्ञापन
पडयालग में गोसेवा समिति के सदस्य हनुमान जयंती के उपलक्ष पर हवन यज्ञ करते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत गोसेवा समिति पड़यालग ने बुधवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर हवन यज्ञ किया जिसकी अध्यक्षता डॉ. एके शर्मा उपनिदेशक पशुपालन विभाग ने की। विभाग की तरफ से डॉ. जीवन लाल शर्मा सहायक निदेशक पशुपालन विभाग और पशु चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार शर्मा पशु अस्पताल दधोल मौजूद रहे। गोशाला में हवन सामग्री और उप्पलों के साथ हवन किया गया।
विज्ञापन

उपनिदेशक एके शर्मा ने कहा कि गोमूत्र और गाय का गोबर कोरोना के साथ-साथ अन्य कई विकार नष्ट करने में सहायक है। आयोजन में सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि हवन करने से मन को शुद्धता मिलती है। साथ में वातावरण भी शुद्ध होता है।
इस मौके पर उपनिदेशक के साथ आई टीम ने गोशाला में गऊओं के स्वास्थ्य की जांच भी की। बताया कि गोशाला में गऊओं का पालन पोषण बहुत अच्छे तरीके से हो रहा है। उन्होंने गो सेवा समिति को आश्वासन दिया कि गोशाला में गऊओं के मेडिकल जांच के लिए कभी परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर गो सेवा समिति के प्रधान राम चंद बरूर महासचिव रविन्द्र शर्मा, संस्थापक नरेश नड्डा, कोषाध्यक्ष एनडी शर्मा, सह कोशाध्यक्ष चमन लाल जनजुहा, वरिष्ठ उपप्रधान रोशन लाल कौंडल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें