फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Wed, 10 May 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
Drugs - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सदर पुलिस ने लखनपुर के पास नाके में दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों को बुधवार शाम करीब पांच बजे नाके के दौरान पकड़ा। पुलिस ने स्मैक को कब्जे में लेकर दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस इस बात की छानबीन कर रहे हैं आरोपी स्मैक कहां से लेकर आए थे। पुलिस दोनों को वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी सदर योगराज चंदेल ने की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना के पुलिस दल ने लखनपुर के पास नाका लगा रखा था। यहां पुलिस गाड़ियों की रुटीन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका। बाइक सवार पुलिस को देखकर घबरा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 24 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने स्मैक और बाइक को कब्जे में लेकर बाइक सवार सौरभ सिंह निवासी जैहड़ी घुमारवीं और पंकज कुमार निवासी कसारु घुमारवीं को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी यह पता नहीं लग पाया है कि आरोपी स्मैक कहां से लेकर आए थे और कहां लेकर जा रहे थे। इसको लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी सदर बिलासपुर योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बाइक और स्मैक कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें