फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, लाखों में कीमत

Wed, 16 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
जिला पुलिस ने दो युवकों से लाखों की स्मैक बरामद की है। दोनों युवक उस समय पुलिस के हत्थे चढ़े जब वह शिमला से मंडी की ओर आ रहे थे। तलाशी के दौरान बोलेरो से नशे की ये खेप बरामद की गई। 59.900 ग्राम स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये में हैं।
विज्ञापन


दोनों युवक मंडी जिला के सलापड़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से लेकर आए थे।

आरोपियों की पहचान चालक पवन कुमार (25) निवासी तलवाना, सलापड़ (जिला मंडी) और विजय कुमार (32)गांव पट्टा, सलापड़ (जिला मंडी) के तौर पर हुई है। दोनों युवकों को गिरफ्तार पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे का है जब बरमाणा पुलिस की एक टीम ने खारसी में नाका लगा रखा था। इसी दौरान शिमला से मंडी की ओर जा रही बोलेरो को तलाशी के लिए रोका गया तो उसमें बैठे दोनों युवक थोड़ा घबरा गए। पुलिस ने जब गहनता से तलाशी ली तो गाड़ी से 59.900 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस बरमाणा थाने ले गई और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशे की खेप दोनों युवकों से कहां से लेकर आ रहे थे तो कहां ले जाने की फिराक में थे।

दोनों युवाओं से पूछताछ की जा रही है। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़ गई स्मैक की कीमत लाखों में है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें