फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला फूंक ट्रक ऑपरेटरों ने जताया विरोध

Sat, 06 Feb 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक और आश्रित ट्रक ऑपरेटर संघर्ष समिति की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। गुस्साए भूतपूर्व सैनिकों और ट्रक ऑपरेटरों ने शनिवार को निगम पर मनमानी और तानाशाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान ऑपरेटरों ने विरोध स्वरूप निगम प्रशासन का पुतला फूंका। ट्रक ऑपरेटरों ने निगम द्वारा दी गई गाड़ियों को ब्लैकलिस्ट करने के नोटिस और निगम द्वारा दी जा रही धमकियों के विरोध में नारेबाजी करके रोष व्यक्त किया।

संघर्ष समिति संयोजक तिलकराज ठाकुर ने कहा कि निगम द्वारा ऑपरेटरों को डराने धमकाने का दौर शुरू हो गया है लेकिन ऑपरेटरों ने एकजुट होकर निगम के खिलाफ विरोध करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगम की तरफ से कुछ ट्रक ऑपरेटर की गाड़ियों को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस मिला है। निगम आंदोलन कर रहे ऑपरेटरों को साम दाम दंड भेद किसी भी नीति से तोड़ना चाहती है।

समिति ने कहा कि लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मगर सीएमडी के इस व्यवहार पर न ही बिलासपुर प्रशासन और न ही हिमाचल सरकार कोई विराम लगा रही है।

समिति और भूतपूर्व सैनिकों ने विधायक बंबर ठाकुर, रामलाल ठाकुर और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से अनुरोध किया है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करके ट्रक ऑपरेटरों के अधिकारों को सुरक्षित करें।

हड़ताल के चौथे दिन भूतपूर्व सैनिक सीता राम शर्मा, गणपत ठाकुर, अमर सिंह,  हरनाम सिंह, रविन्द्र पटियाल, विनोद पटियाल, धर्म सिंह, कश्मीर सिंह, रणवीर चंदेल, राकेश चंदेल, महेंद्र सिंह, चमेल सिंह, धीरज चन्देल, नइम मोहम्मद और अजय सहित ने अन्य ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें