फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी बिनौला में बस को ट्राले ने मारी टक्कर, दस घायल

Tue, 22 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
बागी बिनौला के पास हुए सड़क हादसे में सवार स्कूली बच्चों के बयान लेते पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार सुबह मनाली-चंडीगढ़ मार्ग पर बागी बनौला के पास हुए सड़क हादसे में दस लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बस सवारियों को उतार रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्राले ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्राले के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों में ज्यादातर स्कूली बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। घायलों को बिलासपुर अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर से घागस की तरफ जा रही निजी बस मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सवारियों को उतारने के लिए बनौला में खड़ी हुई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्राले ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

इससे बस अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग से बाहर निकलकर साथ लगते बिजली के खंभे से टकरा गई। बस चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए बस को आगे खाई में गिरने से पहले ही नियंत्रित कर लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


इससे सवारियों से भरी बस में अफरा तफरी मच गई। बस में स्कूली बच्चे और सरकारी कर्मचारी भी शामिल थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाल कर उन्हें निजी वाहनों में के माध्यम से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। जहां पर सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे में घायलों की पहचान में पूजा पुत्री राजपाल निवासी बागी बनौला, पारुल पुत्री राजपाल बागी बनौला, नीलम पुत्री ब्यास चंदेल बामटा, सुनीता कुमारी पत्नी अरविंद धीमान कोसरिंया नीरज पत्नी रमेश कुमार निहाल बामटा, मोनिका पत्नी ओम प्रकाश ओयल, बस चालक अशोक कुमार पुत्र ओम प्रकाश सुगंल बनौला, उर्वशी बहल पत्नी विवेक बहल रौड़ा सेक्टर, सुमन पत्नी अमरजीत हाउस नंबर 14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बिलासपुर, शालू पुत्री लेखराम बागी बनौला शामिल हैं।

सदर पुलिस थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 337 पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सभी घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें