फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पलटने से चालक की दर्दनाक मौत

Sun, 28 May 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगेड़ के पास बल्लू गांव में रविवार को ट्रैक्टर के पलटने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब युवक खेत में मक्की की बुआई का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया। हालांकि ग्रामीणों ने युवक को फौरन घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को सनौर टिक्करी (पनोह) गांव का ट्रैक्टर चालक विरेंद्र कुमार (27) पुत्र गरजा राम, बल्लू गांव में खेतों में मक्की की बुआई का काम कर रहा था। इसी दौरान वह जब ट्रैक्टर को साथ लगते दूसरे खेत में ले जाने लगा तो ट्रैक्टर पलट गया।

ट्रैक्टर पलटने से चालक विरेंद्र कुमार उसके नीचे दब गया। घटना का पता चलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे फौरन घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की वजह ट्रैक्टर का चक्का जाम होना बताया जा रहा है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें