फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख के गहने, डेढ लाख नकद उड़ाए

Sun, 03 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक चोरी की वारदात से लोगों में दहशत में हैं। इसके तहत बिलासपुर बस अड्डे के समीप चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


मामला श्‍ानिवार रात का है जब बुजुर्ग महिला घ्‍ार के समीप जागरण में गई थ्‍ाी। चोर घ्‍ार से करीब 15 लाख के गहने और डेढ लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। महिला ने डेढ लाख की रकम अपने इलाज के लिए रखी थी।

चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए घर के तीन ताले तोड़े और इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर इसमें रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिया। शिकायतकर्ता कृष्‍णा देवी के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे वह समीप में हो रहे जागरण में शामिल होने गई थी। जब वह देर रात बारह बजे वापस आई थी तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन


भीतर जाकर देखा तो अलमारी में रखे सभी पुश्तैनी जेवरात, जिसमें तीन सोने की चेनें, चाक, गलाबंद, कान के झुमके, अंगूठियों सहित डेढ लाख की रकम भी गायब थी। यह देखकर महिला के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन


जब उसने यहां वहां तलाश किया तो घर के बाहर आरडी की कॉपियां और इसमें रखे चार हजार रुपयों सहित खाली पर्स मिले। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

चोरी की इस वारदात से आसपास के लोग भी सकते में हैं। महिला घर में अकेली ही रहती थी। सीटी चौकी प्रभारी पदम देव ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें