फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट के छात्र ने खाया जहर, मौत

Sun, 10 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना भराड़ी के अंतर्गत होटल मैनेजमेंट के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवक शिमला में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था और इन दिनों ननिहाल खलियाना आया था।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार निशांत शर्मा के सिर में दर्द हुआ और उसने दवाई खाई। इससे उसके पेट में दर्द और जलन शुरू हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस संदर्भ में 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। निशांत मूल रूप  से मंडी का रहने वाला था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना के अंतर्गत 19 वर्षीय युवक निशांत शर्मा जिला शिमला के कुफरी में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। वह अपने ननिहाल खलियाना में रहता था।

बचपन से ही उसका पालन पोषण ननिहाल में हुआ था। बताया जा रहा है कि उसका पैतृक घर जिला मंडी में है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बयान में बताया कि युवक के सिर में दर्द हुआ और उसने कोई दवाई खा ली।

इससे उसके पेट में दर्द और जलन शुरू हो गई। इसके बाद परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर गए। भराड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

लेकिन, जब तक परिजन उसे वहां लेकर पहुंचते  देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें