भराड़ी थाना के तहत आने वाले दधोल खुर्द गांव में एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई है। युवक ने जहर क्यों खाया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस मामले की छानबीन में शुरू कर दी है। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा देशराज (28) मंगलवार शाम को रोजाना की तरह घर में सो गया।
लेकिन रात के करीब साढे नौ बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी वजह से उसकी उल्टियां होने लगी। गांव के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन, वहां पर उसकी मौत हो गई। रास्ते में युवक ने लोगों से कहा कि उसने अनाज में डालने वाली कीटनाशक की 4 गोलियां खा ली हैं। युवक ने जहरीली गोलियां क्यों खाई इसका पता नहीं लग पाया है।
एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।