Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
बिलासपुर पुलिस के विशेष सेल ने लाखों की धोखाधड़ी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे भगौड़े को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि घुमारवीं उपमंडल की पंचायत कपाहड़ा के गांव मोहड़ा के विजय पटियाल पुत्र महंत राम गांव मोहड़ा को पुलिस की विशेष सेल ने शनिवार को निहारी के पास पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी पर कोपरेटिव बैंक के साथ करीब 6.50 लाख रुपये की हेरफेरी करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार बार-बार कोर्ट से समन जारी होने के बाद भी उक्त आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद घुमारवीं कोर्ट नंबर ने 8.8.2016 को उक्त आरोपी को भगौड़ा घोषित कर दिया गया था। इसके बाद से आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।
आरोपी को पीओ सेल के विशेष दल के एएसआई सत्यपाल आरक्षी महेंद्र और रवि गौतम ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद आगामी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया जहां से उसे तीन दिन के लिए जबली में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।