फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में कारोबारी से मारपीट, दांत तोड़ा

Fri, 10 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर पुलिस थाना के तहत ऋषिकेश में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में दुकानदार के दांत भी टूट गए हैं। इसके साथ ही कारोबारी को जान से मारने की धमकियां भी दी गई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी जोगेंद्र सिंह निवासी गांव मरहोईया (ऋषिकेश) ने बताया कि सुबह आठ बजे वह अपनी दुकान में रखे सामान को दुकान के बाहर सजा रहा था। इसी दौरान गांव के सुभाष चंद ने उसके सामान को इधर-उधर फेंकना शुरू का दिया।

जब उसने इसका विरोध किया, तो सुभाष चंद ने अपने बेटे विरेंद्र चंदेल को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। दुकानदार ने बताया कि किसी तरह से उसके जीजा सुरेश ठाकुर ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


इस मारपीट में दुकानदार का दांत टूटकर अलग हो गया है। जबकि, दुकानदार के मुंह में भी चोटें आई हैं। दुकानदार का कहना है कि सुभाष चंद और उसके बेटे ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें