बिलासपुर में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल कल्लर के पास कार-ट्रक में भिड़ंत, संगुल में कार-बाइक टकराए अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कल्लर के पास सुबह करीब आठ बजे कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत में हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे दो घंटे के लिए जाम रहा।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात व्यवस्था को बहाल करवाया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एनएच-205 पर कल्लर के पास कार मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक बिलासपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही ट्रक कल्लर के पास पहुंच तो अचानक ही ट्रक ने ओवर स्पीड सेक पास लेना चाहा।
इसी जदोजहद में सामने से आ रही कार से टकरा गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक को टायर फट गया और कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार दो लोगों को हादसे में गंभी चोटें आ गई।
हादसे में दीपक (24) पुत्र ज्ञान चंद निवासी मनाली को टांग में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि धर्मचंद (32) पुत्र शोभाराम गांव वशिष्ठ, मनाली को सिर में गहरी चोटें आई हैं। घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद हाईवे के दोनों और लंबा जाम लग गया था।
इस वजह से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी से दो चार होना पड़ा। वहीं दूसरी और एक अन्य सड़क हादसे में मोटर साईकिल सवार को चोटें आई हैं। यह हादसा सुंगल के पास हुआ। इसमें कार चालक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा। जबकि कार सवार मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल लाल हुसैन (58) निवासी पधर जिला मंडी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि सदर थाना के तहत दो अगल-अलग जगहों पर सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए हैै।